ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

VTR में आज से शुरु होगा जंगल सफारी के साथ बोटिंग का मजा,जानिए कितना है टूर पैकेज

PATNA : बिहार के इकलौते वाल्मिकी टाइगर रिजर्व (VTR) पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार दिखा। वीटीआर प्रशासन ने पर्यटकों के लिए आज से जंगल सफारी शुरू कर दी है। पर्यटक

VTR में आज से शुरु होगा जंगल सफारी के साथ बोटिंग का मजा,जानिए कितना है टूर पैकेज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के इकलौते वाल्मिकी टाइगर रिजर्व (VTR)  पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार दिखा। वीटीआर प्रशासन ने पर्यटकों के लिए आज से जंगल सफारी शुरू कर दी है। पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन के लिए ही पर्यटकों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है।


दरअसल, वीटीआर के टूरिस्ट सेंटरों पर पर्यटक सत्र के पहले दिन ही 13 से अधिक कमरों की बुकिंग हो गया है। पर्यटन सत्र व जंगल सफारी की शुरू होने से पहले ही वीटीआर के निदेशक ने पर्यटकों की सुख सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए जंगल के अन्दर सफारी रूट व पर्यटकों के लिए सारी तैयारियां का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।


वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में जंगली सफारी समेत कई सुविधाओं की जानकारी के लिए पर्यटक ऑफिशियल वेबसाइट www. valmikitigerreserve.com पर जाकर बुकिंग और सारी डिटेल्स जान सकते हैं। और मनपसंद सफारी रेंज चुन सकते हैं। वहीं अगर बात जंगल सफारी का मूड बना रहे हैं, तो इसकी शुरूआत 5 हजार रूपए से है। ये खर्चा वन नाइट वन पर्सनव का है। वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के 4 रेंज हैं। मंगुराहा, गोवर्धना, वाल्मीकि नगर और राघिया है। जंगल सफारी के हर पैकेज में 5 से 10 किमी तक की सफारी और ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल है।


उधर, इस संबंध मे वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डाक्टर नेशामणी के ने बताया कि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए टूरिस्ट सेंटरों, सफारी रूटों एवं सभी प्रकार की तैयारियों का निरीक्षण किया गया और मौके पर मौजूद वनक्षेत्र अधिकारियों, टूर ऑपरेटर्स औऱ सफारी चालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये गए।