ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

वोटरों को लुभाने के लिए चल रही थी मुर्गा पार्टी, फंस गये मुखिया प्रतिनिधि, 22 लोगों पर केस दर्ज

AURANGABAD: पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को लुभाने के लिए मुखिया प्रत्याशी इन दिनों तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई ऑर्केष्ट्रा का आयोजन कर रहा है तो मुर्गा चावल का पार्ट

वोटरों को लुभाने के लिए चल रही थी मुर्गा पार्टी, फंस गये मुखिया प्रतिनिधि, 22 लोगों पर केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को लुभाने के लिए मुखिया प्रत्याशी इन दिनों तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई ऑर्केष्ट्रा का आयोजन कर रहा है तो मुर्गा चावल का पार्टी दे रहा है। औरंगाबाद में मुर्गा चावल का पार्टी देना काफी महंगा पड़ गया।


आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है वही 20 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। मामला औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र के बर्डी कला गांव का है। 


बारूण थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीओ राणा अक्षय प्रताप सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ को गुप्त सूचना मिली थी की बर्डीकला गांव के बिंदेश्वर मेहता के राइस मिल में मुर्गा पार्टी चल रही है। बर्डीखुद पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रतिनिधि खैरा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह ने वोटरों को लुभाने के लिए मुर्गा चावल की पार्टी रखी थी। 


जब बारूण सीओ और दारोगा दीनानाथ सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। तब वहां मौजूद लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गये। पुलिस ने राइस मिल के पास से दो बाइक, बर्तन सहित कई सामान जब्त कर लिया। वही कुल 22 लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।