1st Bihar Published by: Munna Updated Nov 06, 2020, 2:44:08 PM
- फ़ोटो
VAISHALI : बिहार विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण का मतदान शनिवार को होने वाला है. तीसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले जनता दल यूनाइटेड को एक बड़ा झटका लगा है. जेडीयू विधायक राजकिशोर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
जनता दल यूनाइटेड की ओर से टिकट काटे जाने के बाद विधायक राजकिशोर सिंह काफी नाराज चल रहे थे. उनके कार्यकर्ताओं में भी काफी नाराजगी देखी जा रही थी. लेकिन मतदान से ठीक एक दिन पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर एक बड़ा संकेत दिया है, जिसका असर वोटिंग में देखने को मिल सकता है.
विधायक राजकिशोर सिंह पिछले चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने सीटिंग विधायक वृषिण पटेल को भारी मतों से हराया था. 2015 के विशानसभा चुनाव में राजकिशोर सिंह जेडीयू की टिकट पर महागठबंधन के उम्मीदवार थे और उन्होंने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के वृषिण पटेल को कुल 31061 वोटों के भारी अंतर से हराया था.