ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

LUCKNOW : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का अपराधियों ने मर्डर कर दिया है. मौके से हत्या के आरोपी फरार हो गए हैं. क्रिमिनलों ने सिर मे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

LUCKNOW : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का अपराधियों ने मर्डर कर दिया है. मौके से हत्या के आरोपी फरार हो गए हैं. क्रिमिनलों ने सिर में गोली मारी है. मौके पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है.


वारदात उत्तर प्रदेश के लख़नऊ का है. जहां हजरतगंज में विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इस हत्या से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक हत्या तब की गई जब वह टहलने गए थे. अपराधियों ने प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन की सिर में गोली मारी है.


दरअसल, रंजीत बच्चन सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. गोली लगने के कारण रंजीत की मौत हो गई. रंजीत की CDRI के पास गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. दिनदहाड़े घटी इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है. इस हमले में रंजीत के भाई को भी गोली लगी है. रंजीत के भाई को हाथ में गोली लगी, जिसके कारण उनका भाई घायल हो गया है. घायल हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


रंजीत गोरखपुर के रहने वाले थे और यहां ओसीआर बिल्डिंग के बी-ब्लाक में रहते थे. इससे पहले रंजीत समाजवादी पार्टी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम किया करते थे. वहीं मौके से हत्या के आरोपी फरार हो गए हैं. पुलिस की 6 टीम और क्राइम ब्रांच हत्यारे को पकड़ने के लिए जुट गई हैं. मामले में डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. जल्दी ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

टैग्स