Hindi News / news / विशाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ अबतक खाली, मां ने कहा- धक्के मार...

विशाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ अबतक खाली, मां ने कहा- धक्के मार कर निकाल देती है राजीवनगर थाने की पुलिस

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 27, 2019, 12:52:48 PM

विशाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ अबतक खाली, मां ने कहा- धक्के मार कर निकाल देती है राजीवनगर थाने की पुलिस

- फ़ोटो

PATNA : पटना में दिनदहाड़े पिछले रविवार को विशाल नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. लेकिन पुलिस इस मामले में अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. राजीवनगर थाना पर गंभीर आरोप विशाल के परिवार वालों ने राजीवनगर थाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विशाल की मां का कहना है कि राजीव नगर थाना इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. विशाल की मां ने कहा कि थाने जाने पर उन्हें धक्के देकर भगा दिया जाता है. केस वापस लेने का दबाव विशाल की हत्या के बाद परिजनों का आरोप है कि घर वालों पर केस वापस लेने का बार बार दबाव बनाया जा रहा है. एसएसपी गरिमा मलिक से गुहार लगाने पहुंची विशाल की मां ने कहा कि शुक्रवार की रात 10 की संख्या में आए अपराधियों ने घर वालों के साथ मारपीट की और केस वापस लेने की को कहा. साथ ही केस वापस नहीं लेने पर मर्डर की धमकी भी दे गए हैं. आपको बता दें कि इस हत्या के बाद इलाके के पार्षद के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया गया था. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट