ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

रोहित के साथ विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बड़ा बयान

DESK: वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच टकराव की खबरें आ रही थी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच टकराव की खबरें आ रही थी, ऐसे में दोनों के बीच टकराव का ये मामला प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उठा. विराट कोहली से पूछा गया कि रोहित से उनके टकराव वाली खबर में कितनी सच्चाई है. रोहित शर्मा के साथ अनबन की ख़बरों पर विराट कोहली ने कहा, 'मैंने हाल ही में मीडिया में काफी खबरें सुनी हैं, लेकिन मैं इतना ही कह सकता हूं कि टीम का माहौल ठीक है और इसलिए टीम अच्छा कर रही है. अगर टीम के अंदर चीजें सही नहीं होती तो हम वो सब हासिल नहीं कर पाते जो हमने किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम गेम जरूरी होता है.' विराट ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि रोहित और मेरे बीच कौन मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है. मुझे नहीं पता कि ये रिपोर्ट्स कैसे चल रही है. हमारी निजी जिंदगी को भी इसमें घसीटा जा रहा है.' विराट कोहली ने कहा, 'मुझे अगर किसी से परेशानी होती है तो वो मेरे चेहरे पर दिख जाता है. मेरे और रोहित में सब कुछ ठीक है. मुझे नहीं पता कि इस तरह की खबरें कहां से आ रही हैं. इसमें किसका क्या फायदा है? भारतीय क्रिकेट टीम 3 अगस्त से अपने वेस्टइंडीज दौरे का आगाज करेगी. टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज से इस दौरे की शुरुआत करेगी. इसके अलावा टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी.  
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता