पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
1st Bihar Published by: amit kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 07:12:21 PM IST
ROHTAS: बॉलीवुड फिल्म 'नायक' की तर्ज पर वायरल गर्ल सलोनी को एक दिन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी यानि DEO बनाया गया। डीईओ बनने के बाद सलोनी ने शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात कही। इससे पहले सलोनी रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार के चेंबर में पहुंची। जहां नशा मुक्ति पर उसने कई गीतों को गाया। सलोनी ने गीतों को सुनने के बाद डीएम साहब ने भी उसकी तारिफ की।
दरअसल रोहतास जिला के तिलौथू क्षेत्र के रहने वाली छात्रा सलोनी ने मध्य विद्यालय पतलूका में पढ़ती है। वायरल गर्ल सलोनी गरीब परिवार की है। शराब पीने से होने वाले नुकसान को गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास सलोनी ने किया। सलोनी का वीडियो वायरल होने के बाद वह चर्चा में आ गयी।
संवाद कक्ष में सलोनी ने नशा मुक्ति पर गीत गाया। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे। कई पदाधिकारी और विभागीय कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित थे। सलोनी की गीतों को सुनने के बाद पूरा संवाद कक्ष तालियों की गूंज उठा। सभी ने वारयल गर्ल की खूब तारीफ की। रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार ने छात्रा सलोनी के नशा मुक्ति वाले गीत को सुनने के बाद उसे एक दिन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया। वहीं सलोनी और उनकी मां को सम्मानित किया गया।
रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने और नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी सलोनी गीत के माध्यम से दे रही है। सलोनी की यह पहले काबिले तारीफ है। सलोनी के इस बेहतर प्रयास को देखते हुए डीएम ने उसे सम्मानित किया उसे एक दिन के लिए डीईओ बनाया गया। इस मौके पर उनकी मां को भी सम्मानित किया गया। सलोनी बेहत गरीब परिवार से आती है इसलिए उसे जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश सीओ को दिया गया है।