Hindi News / news / बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर कस सकता है शिकंजा, वायरल ऑडियो मामले में...

बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर कस सकता है शिकंजा, वायरल ऑडियो मामले में पुलिस कर सकती है तलब

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 26, 2019, 2:18:44 PM

बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर कस सकता है शिकंजा, वायरल ऑडियो मामले में पुलिस कर सकती है तलब

- फ़ोटो

PATNA : कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश वाले वायरल ऑडियो पर पटना पुलिस ने संज्ञान ले लिया है. पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि वायरल ऑडियो मामले में अगर जरूरत पड़ी तो विधायक अनंत सिंह से पूछताछ हो सकती है. एसपी ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है. साथ ही एसपी ने कहा कि इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर  लिया गया जबकि 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि इस मामले में विधायक अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. कुख्यात भोला सिंह के भाई ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग भी की थी. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट