ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिले नीतीश-तेजस्वी

DESK: मिशन 2024 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार विभिन्न दलों के नेताओं

विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिले नीतीश-तेजस्वी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मिशन 2024 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अपने इसी मुहिम के तहत नीतीश कुमार रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही रांची पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 


जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री संजय झा और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी साथ थे। हेमंत सोरेन से मिलकर विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की गई। बता दें कि इससे पहले 9 मई को नीतीश कुमार ओडिशा पहुंचे थे और वहां के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। कल 11 मई को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मुंबई जाएंगे जहां उद्धव ठाकरे से मिलेंगे।  


दरअसल, जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विपक्ष को एकजुट करने की अपनी मुहिम को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव रांची पहुंचे जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उन्होंने मुलाकात की। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को धूल चटाने की रणनीति पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की बात। नीतीश-तेजस्वी के साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा भी रांची पहुंचे। शाम 6:30 बजे सभी पटना के लिए रवाना होंगे।


इससे पहले 9 मई को विपक्षी एकता मिशन के तहत सीएम नीतीश ओडिशा पहुंचे थे, जहां नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा थी कि नवीन पटनायक से उनका रिश्ता काफी पुराना रहा है। वहीं इस मुलाकात के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान किसी तरह के गठबंधन पर चर्चा नहीं हुई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात के दौरान भी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी नीतीश के साथ मौजूद थे। वहीं,  11 मई को सीएम नीतीश मुंबई जायेंगे, जहां वे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी के मुखिया शरद पवार से मिशन 2024 को लेकर मुलाकात करेंगे।