ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

पिकनिक को समाधान का नाम न दें सीएम, विजय सिन्हा बोले- पहले गयासुर की प्रवृति को त्यागें नीतीश

PATNA: सीएम नीतीश कुमार आज गया में समाधान यात्रा कर रहे हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।तो वहीं दूसरी तरफ

पिकनिक को समाधान का नाम न दें सीएम, विजय सिन्हा बोले- पहले गयासुर की प्रवृति को त्यागें नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: सीएम नीतीश कुमार आज गया में समाधान यात्रा कर रहे हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल बीजेपी सीएम को घरने की कोशिश में लगी है। सीएम नीतीश जिस भी जिले में जा रहे हैं बीजेपी उस जिले की समस्या को उठा रही है। सीएम की समाधान यात्रा पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि गया के विकास के लिए सीएम को पहले गयासुर की प्रवृति का त्याग करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गया के विकास के साथ साथ जीतनराम मांझी के उस बयान को भी याद दिलाया जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ दिन और सीएम रह गए होते तो गया का विकास कर दिए होते।


विजय सिन्हा ने कहा है कि गया जाने से पहले मुख्यमंत्री को गयासुर की प्रवृति का त्याग करना चाहिए था। गया जिले के लोग आज भी भय और आतंक के साये में जिने को विवश हैं। उन्होंने मांझी के उस बयान की याद दिलाई जिसमें जीतन राम मांझी ने कहा था कि अगर वे कुछ दिन और सीएम रह गए होते तो गया के तपोवन को बोधगया से सुंदर बना दिए होते। विजय सिन्हा ने कहा कि और कुछ नहीं तो नीतीश कुमार जीतनराम मांझी के वादे को ही पूरा कर दिए होते। गया के बांके बाजार प्रखंड के सैकड़ों किसान पिछले 13 दिन से धरना पर बैठे हैं, उम्मीद है की सीएम उनसे मुलाकात नहीं करेंगे और उनकी बात को नहीं सुनेंगे।


उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर नीतीश कुमार की घृणा जगजाहिर हो चुकी है। बक्सर में किसानों से मिलना उचित नहीं समाझा, आखिर किस बात का समाधान निकाल रहे हैं। नीतीश कुमार इस पिकनिक यात्रा को समाधान यात्रा का नाम देना बंद करें। इस दौरान विजय सिन्हा ने गया जिले की विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए उसका समाधान करने की सीएम से अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि उनके शिक्षा मंत्री का ध्यान शिक्षा पर कम, जातिय और धार्मिक उन्माद फैलाने में ज्यादा लगे हैं। शिक्षा मंत्री लोगों का ध्यान शिक्षा की बदहाली से हटाने का खेल खेल रहे हैं।

टैग्स