1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 21, 2019, 3:04:34 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां विजिलेंस की टीम ने विकास भवन में विधि शाखा के लिपिक के तौर पर कार्यरत संजीव कुमार को मोटी रकम वसूलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस टीम ने डीडीसी कार्यालय में घूस लेते हुए रंगे हाथ क्लर्क को दबोचा है. क्लर्क संजीव कुमार कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात था. संजीव विकास भवन के विधि शाखा में क्लर्क काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि मथुरापुर के रहने वाले पिंटू कुमार ने विजिलेंस की टीम को बताया था कि हाईकोर्ट से 26-4-18 को आदेश मिलने के बावजूद भी विधि शाखा के प्रधान लिपि संजीव कुमार गाड़ी रिलीज करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. आज रविवार के दिन छुट्टी होने के बावजूद भी घूस लेने के चक्कर में संजीव ऑफिस में बैठे हुए थे. आज विजिलेंस की टीम पहले से जाल बिछाकर रखी हुई थी. क्लर्क ने जैसे ही 30 हजार रुपये की मोटी रकम कैश के रूप में रिश्वत ली. इतने पर टीम ने उसपर धावा बोल दिया. वह रंगे हाथ टीम के हत्थे चढ़ गया. निगरानी डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में टीम को ये सफलता हासिल हुई. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट