1st Bihar Published by: Updated Sep 16, 2022, 12:38:15 PM
- फ़ोटो
LAKHISARAI: बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां विधुत विभाग के एसडीओ रवि कुमार ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन करने लगे। एसडीओ रवि कुमार गया जिला के रहने वाले हैं।
घटना से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ मृतक लखीसराय में विधुत विभाग के एसडीओ थे। उन्होंने आज यानी शुक्रवार को सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके मौत की सूचना फैलते ही नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। इस घटना को लेकर तरह-तरह की बात की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उनके सुसाइड के पीछे की वजह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर SDO ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।