ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

विद्यानंद विकल बने राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष, मंत्री की सुविधाएं मिलेंगी

PATNA: नीतीश सरकार ने राज्य खाद्य आयोग के खाली पड़े अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है. जेडीयू के नेता विद्यानंद विकल को नया अध्यक्ष बनाया गया है. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नीतीश सरकार ने राज्य खाद्य आयोग के खाली पड़े अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है. जेडीयू के नेता विद्यानंद विकल को नया अध्यक्ष बनाया गया है. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. 

गौरतलब है कि लंबे समय से राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था. सरकार ने जेडीयू के नेता मो. सलाम को आयोग का अध्यक्ष बनाया था. लेकिन उससे पहले के अध्यक्ष रहे मो. अता करीम कोर्ट चले गये थे. कोर्ट ने मो. सलाम को हटाकर फिर से अता करीम को अध्यक्ष बनाने का फ़ैसला दिया था. उसके बाद से लंबे अर्से से आयोग के अध्यक्ष का पद ख़ाली पड़ा था.

सरकार ने आज विद्यानंद विकल को नया अध्यक्ष बनाने का फ़ैसला ले लिया है. विद्यानंद विकल जेडीयू के महादलित प्रकोष्ठ के नेता रहे हैं. इससे पहले वे राज्य महादलित आयोग के भी अध्यक्ष रह चुके हैं. चुनावी साल में सरकार ने उन्हें खाद्य आयोग का अध्यक्ष बनाकर महादलित तबके में मैसेज देने की कोशिश की है.