ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

विधायक की पत्नी के बाद अब कमिश्नर के सचिव से भी झपटमारी, दाह संस्कार में शामिल हो लौट रहे थे वापस

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर स

विधायक की पत्नी के बाद अब कमिश्नर के सचिव से भी झपटमारी, दाह संस्कार में शामिल हो लौट रहे थे वापस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कमिश्नर के सचिव से झपटमारी की गई है। इस घटना के बाद पुलिस की टीम भी दंग रह गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में झपटमारों का आतंक बढ़ गया है। राह चलते लोग इन बदमाशों का शिकार बन रहे हैं। आम से लेकर खास लोगों को ये झपटमार अपना शिकार बना रहे हैं और किसी के गले से सोने की चेन तो किसी के हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो रहे हैं। ऐसे में अब अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल फ्लाई ओवर के पास बाइक सवार बदमाशों ने पटना प्रमंडलीय आयुक्त के निजी सचिव नवल किशोर शर्मा से दो मोबाइल झपट लिया है। 


वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित नवल किशोर शर्मा की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि वह फतुहा में दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गये थे। वहीं से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी जीरो माइल फ्लाई ओवर के पास बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है। 


गौरतलब हो कि, हाल ही में राजद विधायक की पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश भागे थे। इसके बाद अब पटना में ही कमिश्नर के सचिव भी झपटमारों का शिकार बन गए हैं। वहीं पिछले दो दिनों में झपटमारी के कई और मामले सामने आ गए हैं। इधर, कदमकुआं थाने के दिनकर गोलंबर के समीप भी झपटमारी की घटना घटी है। शनिवार की रात करीब 9.30 बजे दो की संख्या में रहे बदमाशों ने एक महिला के गले से झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये।