ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 चोरी के मोबाइल, सोने का सिक्का और जेवर के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

सहरसा पुलिस ने दो घरों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 चोरी के मोबाइल, सोने का सिक्का, मंगटीका और अन्य जेवरात बरामद किए गए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहाँ पुलिस ने शहर में सक्रिय चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 30 मोबाईल फोन, सोने का सिक्का और अन्य कीमती जेवरात बरामद किए हैं। मामले को लेकर सोमवार को लाईन डीएसपी ओमप्रकाश ने सदर थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी। 


प्रेस वार्ता में लाईन डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी घटनाएं दर्ज की गई थीं। पहला मामला (कांड संख्या-530/26, दिनांक 17.05.2026) नया बाजार लाल कोठी निवासी विमल किशोर झा (पिता स्व. सीताराम झा) के घर पर दर्ज हुआ था, जहाँ से मोबाईल और 6 ग्राम सोने के जेवर चोरी हुए थे। 


वहीं, दूसरा मामला (कांड संख्या-549/26, दिनांक 20.05.2026) न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 0-39 निवासी मुकेश कुमार सिंह (पिता अरुण देव सिंह) के घर पर दर्ज हुआ था, जहाँ चोरों ने सोने के झुमके, बाली और अन्य कीमती जेवरात उड़ा लिए थे। दोनों मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं (331(4) व 305) के तहत केस दर्जकर अनुसंधान शुरू किया था।


 डीएसपी ने बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) सहरसा विक्रम सिहाग के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय और तकनीकी इनपुट (वैज्ञानिक साक्ष्यों) के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को दबोच लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपितों ने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों की बरामदगी की। 


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है। 

विक्की कुमार, पिता - विक्कु पासवान

विक्की कुमार, पिता - इंद्रजीत पासवान

(दोनों निवासी सराही, पासवान टोला, वार्ड नंबर 0-11, थाना सदर, जिला सहरसा)

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं


मोबाईल फोन : 30 पीस

सोने का मंगटीका : 01 पीस

नथिया : 01 पीस

सोने का सिक्का : 01 पीस


इस सफल उद्भेदन टीम में सदर थानाध्यक्ष (पु०नि०) अजय कुमार पासवान, पु०अ०नि० गुंजन कुमार, पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार ठाकुर और महिला सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। आगे लाईन डीएसपी ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों का पता लगाने और चोरी गए बाकी सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी अभी भी लगातार जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता