ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनतामुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनता

बिहार की स्नातक पास छात्राओं के लिए गुड न्यूज: खाते में जल्द आएंगे 50-50 हजार, उच्च शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत करीब 1.5 लाख स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को जल्द ही 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने भुगतान के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार की स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य की करीब 1.5 लाख छात्राओं को जल्द ही 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही राशि सीधे छात्राओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।


उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, दिसंबर 2025 तक स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड कर उसका सत्यापन पूरा कर लिया गया है। सत्यापन के बाद पात्र छात्राओं को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।


हालांकि, विभागीय जांच में कुछ छात्राओं के आवेदन और डेटा में तकनीकी त्रुटियां सामने आई हैं। ऐसे मामलों के समाधान के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन सुधार कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे।


उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एन.के. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत स्नातक पास छात्राओं को 50-50 हजार रुपये देने का प्रावधान है। विभाग भुगतान की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है और जल्द ही पात्र छात्राओं के खातों में राशि भेज दी जाएगी।


योजना के लिए राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों ने छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड किया है। इनमें प्रमुख रूप से बीएन मंडल विश्वविद्यालय, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और मगध विश्वविद्यालय शामिल हैं। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को आर्थिक प्रोत्साहन देकर उच्च शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता