Hindi News / news / विधानसभा और विधान परिषद में स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्पीकर विजय कुमार चौधरी और...

विधानसभा और विधान परिषद में स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्पीकर विजय कुमार चौधरी और कार्यकारी सभापति हारून रशीद ने फहराया तिरंगा

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 15, 2019, 9:07:24 AM

विधानसभा और विधान परिषद में स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्पीकर विजय कुमार चौधरी और कार्यकारी सभापति हारून रशीद ने फहराया तिरंगा

- फ़ोटो

PATNA : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद में भी झंडोत्तोलन किया गया। विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी इस मौके पर सदन के कई माननीय सदस्य मौजूद रहे। वहीं बिहार विधान परिषद में भी कार्यकारी सभापति हारून रशीद ने तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी। परिषद में झंडोत्तोलन के दौरान सदन के कई सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान और आदर्श मूल्यों पर बने रहना भारतवर्ष की खूबसूरती है। आजादी के 73 साल बाद भी हमें अपने राष्ट्र के नीतियों पर दुनिया भर के सामने गर्व महसूस होता है।