ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

विधानसभा में RJD का प्रदर्शन, राज्य में घोटालों और शिक्षकों की हड़ताल को बनाया मुद्दा

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायकों ने सदन पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया है. बिहार में हुए घोटालों की जांच की मांग को लेकर आरजेडी विधायक नीतीश सर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायकों ने सदन पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया है. बिहार में हुए घोटालों की जांच की मांग को लेकर आरजेडी विधायक नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते नजर आए.नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के मुद्दे पर भी आरजेडी के सदस्यों ने हंगामा किया है.


विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उनके अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. मंत्री रामनारायण मंडल के बयान का जिक्र करते हुए भाई बिरेंद्र ने कहा कि मंत्री भ्रष्टाचार के सामने अपनी बेबसी सार्वजनिक तौर पर जाहिर कर रहे हैं. इससे यह साबित होता है कि बिहार में सुशासन का दावा फेल हो चुका है.

किसानों की समस्या पर माले विधायकों ने भी किया हंगामा

किसानों की समस्या को लेकर सीपीआई माले और सीपीआई एमएल के विधायकों ने सरकार से पूछा कि किसानों की धान की खरीद क्यों नहीं हुई. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को जवाब देना चाहिए. विधायकों ने बटाईगार किसानों को पहचान पत्र देने की मांग की है. वही एक विधायक ने कदवन जलाशय का निर्माण नहीं होने पर सरकार से जवाब मांगा है.  

टैग्स