ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

विधानसभा कैंटीन में तेजस्वी-तेजप्रताप ने किया लंच, JDU विधायक भी रहे साथ

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र के दौरान विधानसभा में ज्यादा वक्त दे रहे हैं। सदन की कार्यवाही जब भोजन अवकाश के लिए स्थगित हुई तब तेजस्वी यादव विधानसभा की कैंटीन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र के दौरान विधानसभा में ज्यादा वक्त दे रहे हैं। सदन की कार्यवाही जब भोजन अवकाश के लिए स्थगित हुई तब तेजस्वी यादव विधानसभा की कैंटीन में लंच करने पहुंचे। तेजस्वी के साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी कैंटीन पहुंचे। खास बात यह रही कि तेजस्वी और आरजेडी विधायकों के साथ-साथ जेडीयू के विधायक भी कैंटीन में नजर आए। 


विधानसभा कैंटीन में तेजस्वी यादव के साथ जेडीयू के विधायक अशोक सिंह और विनोद यादव भी नजर आए। अशोक सिंह औरंगाबाद के रफीगंज से विधायक हैं जबकि विनोद यादव शेरघाटी से जेडीयू के विधायक। कैंटीन में जदयू विधायकों के साथ तेजस्वी यादव हंसी मजाक करते नजर आए। आरजेडी विधायक शक्ति सिंह यादव, सुदय यादव, विजय प्रकाश भी कैंटीन में साथ साथ मौजूद रहे।


कैंटीन में बैठे तेजस्वी यादव ने चावल दाल के साथ-साथ आलू पनीर की सब्जी का आनंद लिया। तेजस्वी यादव बड़े चाव के साथ पापड़ और सलाद भी खाते नजर आए। तेजस्वी यादव जिस वक्त कैंटीन में बैठकर लंच कर रहे थे उसी वक्त कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर भी वहां पहुंच गए। काफी देर तक तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ इन विधायकों का हंसी मजाक करने का सिलसिला चलता रहा।

टैग्स