Hindi News / news / विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव के लिए तैयारियां शुरू, शिक्षक-स्नातक निर्वाचन...

विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव के लिए तैयारियां शुरू, शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का अक्टूबर से बनेगा वोटर लिस्ट

1st Bihar Published by: 4 Updated Aug 26, 2019, 8:05:26 AM

विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव के लिए तैयारियां शुरू, शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का अक्टूबर से बनेगा वोटर लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर अगले साल चुनाव होने हैं। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले इस चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अक्टूबर महीने से इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नई वोटर लिस्ट बनाने का काम शुरू हो जाएगा। परिषद की जिन 8 सीटों पर 2020 में चुनाव होने हैं उनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अलावे पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया है 1 अक्टूबर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 1 नवंबर 2019 तक चलेगी। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 6 नवंबर रखी गई है और 23 नवंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 30 दिसंबर को अंतिम तौर पर वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा।