Hindi News / news / विधानसभा गेट पर भिड़ गए वर्दीधारी, हवलदार ने जमादार को कहा- भांग खाने...

विधानसभा गेट पर भिड़ गए वर्दीधारी, हवलदार ने जमादार को कहा- भांग खाने का पैसा है रे ?

1st Bihar Published by: 4 Updated Jul 01, 2019, 6:40:39 PM

विधानसभा गेट पर भिड़ गए वर्दीधारी, हवलदार ने जमादार को कहा- भांग खाने का पैसा है रे ?

- फ़ोटो

PATNA: विधानसभा गेट पर उस समय लोगों की भीड़ लग गई जब सत्र के दूसरे दिन दो पुलिस कर्मी आपस में भिड़ गए. हालांकि एसएसपी मैडम ने कहा तो था कि इस बार कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएंगी. पुलिसकर्मी चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहेंगे लेकिन सत्र के दूसरे दिन ही विधानसभा गेट पर हवलदार साहब चीखते हुए अपने सीनियर को बोल रहे थे तुम्हारे पास भांग खाने का पैसा है रे... क्या है पूरा मामला बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा के मुख्य गेट के पार्किंग एरिया में सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी सुबह-सुबह आपस में उलझ गए. हुआ ये था कि मूछ वाले हवलदार साहब गेट पर दरवानी छोड़ कर टेंट में आराम फरमा रहे थे उस समय उसी गेट पर अफसर के रूप में तैनात बिहार पुलिस के जमादार साहब गेट पर पहुंचे और हवलदार को आराम फरमाता देख भड़क गए. उन्होंने हवलदार को ड्यूटी करने की नसीहत दी. लेकिन हवलदार साहब ने चीखते हुए जमादार साहब की क्लास लगा दी. हवलदार ने जमादार को कहा कि खुद घर में आराम फरमाते हो, डूयूटी पर लेट से आते हो और हमको ज्ञान दे रहे हो. इतना सुनने के बात जमादार साहब ने कहा कि इसकी कंप्लेन करूंगा लेकिन मूंछ पर तांव देते हुए हवलदार साहब ने कहा कि तुम्हारा क्या औकात है रे ?. पान खान का पैसा है तुम्हारे पास ?. हवलदार ने तो जमादार को डीजीपी की भी धौंस दी और कहा कि तुमको पता है हम सचिवालय में पोस्टेड हैं. एक मिनट में अफसर बनने का नशा उतार देंगे. उनकी झड़प इतने में ही खत्म नहीं हुई बल्कि हवलदार साहब ने तो जमादार को बोल दिया कि तुम्हारे जैसा दारोगा को हम अपने यहां नौकर रखते है. इन दोनों पुलिसकर्मियों की नजर जब मीडियाकर्मियों पर पड़ी तो थोड़ा मामला शांत हुआ. लेकिन ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि जब विधानसभा में वर्दीधारी आपस में लड़ेंगे तो माननीय की सुरक्षा कौन करेगा.