Hindi News / news / जलवायु परिवर्तन पर विधानमंडल की संयुक्त बैठक शुरू, लालू परिवार ने बनाई दूरी

जलवायु परिवर्तन पर विधानमंडल की संयुक्त बैठक शुरू, लालू परिवार ने बनाई दूरी

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 14, 2019, 8:47:03 AM

जलवायु परिवर्तन पर विधानमंडल की संयुक्त बैठक शुरू, लालू परिवार ने बनाई दूरी

- फ़ोटो

PATNA : जनसमस्याओं पर आगे बढ़कर पहल करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से नया इतिहास रचने की तैयारी कर दी है. जलवायु परिवर्तन और उसके दुष्प्रभावों को लेकर आज बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की होने वाली संयुक्त बैठक शुरु हो गई है. https://www.youtube.com/watch?v=g9qeNqcisSM राबड़ी, तेजस्वी और तेजप्रताप बैठक से आउट जलवायु परिवर्तन और उसके दुष्प्रभावों को लेकर दोनों की सदनों की होने वाली बैठक से राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं. इस बैठक में जीतनराम मांझी ,सदानंद सिंह,राजद कांग्रेस के कई विधायक मौजूद हैं. विधानमंडल भवन के सेंट्रल हाल में संयुक्त सदन की हो रही बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ दोनों सदनों के सदस्य भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलवायु परिवर्तन के कारण बिहार में जल संकट को देखते हुए उसके संरक्षण और भूगर्भ जल के इस्तेमाल को लेकर चर्चा के लिए यह विशेष बैठक बुलाई है. गणेश सम्राट की रिपोर्ट