Hindi News / news / उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बिहार दौरा, 4 अगस्त को आएंगे पटना

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बिहार दौरा, 4 अगस्त को आएंगे पटना

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 21, 2019, 12:48:06 PM

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बिहार दौरा, 4 अगस्त को आएंगे पटना

- फ़ोटो

PATNA : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बिहार दौरे पर आ रहे हैं। नायडू आगामी 4 अगस्त को पटना आएंगे। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है। https://www.youtube.com/watch?v=8yYDmIQqLu8 एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति पटना के राजेंद्र नगर स्थित कैंसर संस्थान का उद्घाटन भी करेंगे। उपराष्ट्रपति के बिहार दौरे को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर अधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराए जाने के बाद ही पता चलेगा कि उनका पटना आने का विस्तृत कार्यक्रम क्या है।