Hindi News / news / पटना में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सवेरा कैंसर अस्पताल का किया उद्घाटन,...

पटना में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सवेरा कैंसर अस्पताल का किया उद्घाटन, सीएम और डिप्टी सीएम भी थे मौजूद

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 04, 2019, 4:24:58 PM

पटना में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सवेरा कैंसर अस्पताल का किया उद्घाटन, सीएम और डिप्टी सीएम भी थे मौजूद

- फ़ोटो

PATNA: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राजधानी में सवेरा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह के दौरान सूबे के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी मौजूद थे. इस आयोजन में राज्यपाल फागू चौहान ने भी हिस्सा लिया. उद्घाटन समारोह के बाद उप राष्ट्रपति ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और अस्पताल में मौजूद तमाम तरह की सुविधाओं को देखा. बता दें कि यह अस्पताल राजधानी के कंकड़बाग इलाके में स्थित है. इस अस्पताल का निर्माण मशहूर कैंसर रोग विशेषज्ञ वीपी सिंह और विख्यात हड्डी रोग स्पेशलिस्ट आर एन सिंह ने की है. जानकारी के मुताबिक इस बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में  नई और आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं जो रोगियों के बेहतर इलाज के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट