ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

वीडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष पर कार्रवाई, महिला सिपाही के रहते डंडे से छात्रा को पीटने वाला थानेदार सस्पेंड

ARRAH: 23 दिसंबर को उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट की बैठक के दौरान छात्र संगठनों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जब

वीडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष पर कार्रवाई, महिला सिपाही के रहते डंडे से छात्रा को पीटने वाला थानेदार सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: 23 दिसंबर को उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट की बैठक के दौरान छात्र संगठनों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जब छात्र गेट तोड़कर घुसने लगे तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान महिला सिपाही की रहते थानेदार ने छात्रा को डंडे से पीट दिया। छात्रा पर डंडा चलाते उदवंतनगर थानाध्यक्ष का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


कॉलेज की छात्रा पर डंडा चलाये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए भोजपुर एसपी ने थानाध्यक्ष उदवंतनगर को थाना अध्यक्ष पद से हटा दिया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किया जाएगा। पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद रेंज को प्रतिवेदन भेजा गया है। इस मामले की जांच वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा कराई जा रही है। फिलहाल उदवंतनगर थानाध्यक्ष की असंवेदनशीलता को लेकर उन पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।


बता दें कि 23 दिसंबर को आरा के बाबू वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट की बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। जीरो माइल स्थित नूतन कैंपस में बिहार के राज्यपाल सीनेट की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। भारी शोर शराबे के बीच सीनेट की बैठक संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी के रहते उदवंत नगर थाना के थानेदार अवधेश कुमार के द्वारा छात्रा की पिटाई की गयी। 


थानेदार द्वारा छात्रा की पिटाई किये जाने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस पर लोग सवाल उठाने लगे। लोगों का कहना था कि किस परिस्थिति में थानेदार ने छात्रा को डंडे से पीटा। जबकि वहां महिला सिपाही मौजूद थी। उन्हें यह अधिकार किसने दे दिया कि पुरुष होकर वो एक महिला की पिटाई करेंगे।


इसे लेकर अब भोजपुर पुलिस की आलोचना हो रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने आरोपी थानेदार से स्पष्टीकरण मांगा था और मामले की जांच की बात कही थी। एसपी ने कहा था कि यदि मामला सही पाया गया तो संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की जाएगी। अब उदवंतनगर थानाध्यक्ष की असंवेदनशीलता को लेकर उन पर कार्रवाई करते हुए थानेदार के पद से हटा दिया गया है।