ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

सहरसा का कुख्यात अनमोल यादव गिरफ्तार, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

SAHARSA: वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी अनमोल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सहरसा एसपी ने इस बात की जानकारी देते

सहरसा का कुख्यात अनमोल यादव गिरफ्तार, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी अनमोल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सहरसा एसपी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अनमोल यादव के बारे में यह गुप्त सूचना मिली थी कि वह किसी बड़े अपराध को अंजाम देने वाला है। 


सूचना मिलते ही उन्होंने विशेष टीम का गठन किया। जिसमें एसटीएफ को भी शामिल किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और महिषी थाना क्षेत्र के सिसौना पोखर के पास से उसे धड़ दबोचा। अनमोल यादव के पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस बरामद किया गया है। 


सहरसा के टॉप 20 अपराधियों की लिस्ट में इसका नाम भी शामिल है। अनमोल सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के सिसौना निवासी आनंदी यादव का बेटा है। इसने अभी तक कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। वर्षों से वह फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।      


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता