ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

वाराणसी सीरियल ब्लास्ट केस: कोर्ट ने आतंकी वलीउल्लाह को सुनाई फांसी की सजा, 18 लोगों की गई थी जान

DESK: वाराणसी सीरियल ब्लास्ट केस के आरोपी आतंकी वलीउल्लाह को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। गाजियाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय ने सजा का ऐलान किया। बता दें कि साल 2006 में व

वाराणसी सीरियल ब्लास्ट केस: कोर्ट ने आतंकी वलीउल्लाह को सुनाई फांसी की सजा, 18 लोगों की गई थी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: वाराणसी सीरियल ब्लास्ट केस के आरोपी आतंकी वलीउल्लाह को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। गाजियाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय ने सजा का ऐलान किया। बता दें कि साल 2006 में वाराणसी के संकट मोचन हनुमान मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन पर हुए सीरियल ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस केस में 16 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। 


उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 7 मार्च 2006 को संकटमोचन मंदिर और रेलवे कैंट में एक के बाद एक कई धमाके हुए थे। सीरियल ब्लास्ट की इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। उसी दिन देर शाम दशाश्वमेघ घाट पर विस्फोटक बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने इलाहाबाद निवासी वलीउल्लाह को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था।


मामले पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के आदेश पर यह केस सुनवाई के लिए गाजियाबाद कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था। 16 वर्षों की लंबी सुनवाई के बाद गाजियाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा की कोर्ट ने बीते 4 जून को आंतकी वलीउल्लाह को दोषी करार दिया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था जिसे सोमवार को सुनाया गया।

टैग्स