ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

रेंजर सहित वन विभाग के 3 कर्मी नशे में गिरफ्तार, यूपी में दारू पार्टी कर लौटे थे बिहार

DESK: वाल्मिकि नगर टाइगर रिजर्व के रेंजर उमेश प्रसाद, वनपाल सुजीत पासवान और वनकर्मी ब्रजेश कुमार को नौरंगिया पुलिस ने नशे की हालत में पकड़ा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है यहा

रेंजर सहित वन विभाग के 3 कर्मी नशे में गिरफ्तार, यूपी में दारू पार्टी कर लौटे थे बिहार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: वाल्मिकि नगर टाइगर रिजर्व के रेंजर उमेश प्रसाद, वनपाल सुजीत पासवान और वनकर्मी ब्रजेश कुमार को नौरंगिया पुलिस ने नशे की हालत में पकड़ा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है यहां शराब पीना और बेचना दोनों मना है। ऐसे में ये तीनों लोग यूपी में शराब पार्टी करने गये थे। यूपी में तीनों ने जमकर शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद तीनों बिहार लौट रहे थे। ये तीनों काफी नशे में थे। 


जिन्हें पुलिस ने बिहार में घुसते ही गिरफ्तार कर लिया। रेंजर की गिरफ्तारी का विरोध वन कर्मी करने लगे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को रोका गया और वन कर्मियों ने जमकर हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रेंजर सहित तीन कर्मियों को थाने लेकर पहुंची। जिसके बाद तीनों को जेल भेजा गया। 


नौरंगिया थानेदार ने बताया कि तीनों शराब के नशे में थे इसलिए तीनों को पकड़ा गया और जेल भेजा गया है. इन तीनों को पेट्रोलिंग गाड़ी पर सवार पुलिस वालों ने पकड़ा था। मदनपुर हनुमानगढ़ी मंदिर के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान तीनों पुलिस से हाथापाई करने लगे और जंगल की ओर भागने लगे जिसे पुलिस कर्मियों ने खदेड़कर पकड़ा। रेंजर सहित वन विभाग के तीनों कर्मियों को जेल भेजा गया है।    

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता