1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Mar 01, 2022, 4:36:16 PM
- फ़ोटो
BAGAHA: बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक गैंडा की मौत हो गई है। गैंडा की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। गोनौली वन क्षेत्र के चंपापुर के पास खेत में गैंडा पड़ा मिला है। गैंडा की मौत (Rhinoceros Death) की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। गैंडा के मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है।
बता दें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में आए गैंडे की मौत हो गई है। गैंडे की शव गोनौली वन क्षेत्र के चंपापुर के समीप को खेत में पड़ा मिला है। सूचना पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गये और गैंडे की मौत के कारणों का पता करने में जुटे हैं।
वाल्मीकि नगर वन संरक्षक डॉक्टर नेसमनी के ने बताया कि गेंडे की मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। अधिकारी मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने बताया की 15 दिन पहले VTR से निकलक गैंडा उत्तर प्रदेश के रिहायशी क्षेत्र में चला गया था। वही पर इसकी एक्टिविटी बनी हुई थी और आज मौत की सूचना मिली।
गौरतलब है कि पश्चिमी चंपारण स्थित इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki Nagar Tiger Reserve) में पहले भी एक गैंडा की मौत हुई थी। वाल्मीकि नगर रेंज के भेड़ियारी जंगल के पास गन्ना के खेत से गैंडा के शव मिला था। वही आज गोनौली वन क्षेत्र के चंपापुर के पास एक गैंडा खेत में पड़ा मिला जिसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
