1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Sep 22, 2022, 6:29:04 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD: तेज आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से औरंगाबाद में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घटना कासमा थाना क्षेत्र के बासर बिगहा गांव का है जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
मृतक की पहचान बासर बीघा गांव निवासी सुखदेव विश्वकर्मा के 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार और 16 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक की पहचान इसी गांव के वीरेंद्र विश्वकर्मा के 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के तौर पर हुई है। बुरी तरह से घायल रवि को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कासमा पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। एक साथ दो सहोदर भाइयों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है। अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।