1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 31, 2019, 7:25:00 AM
- फ़ोटो
VAISHALI: बड़ी ख़बर वैशाली से है, जहां एक ज्वेलरी दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है. घटना बिदुपुर थाना के बिदुपुर बाजार गंगा रोड की है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की है. फायरिंग में दुकान के मालिक प्रमोद खत्री बाल-बाल बचे हैं. फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से भाग खड़े हुए. वहीं गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.