1st Bihar Published by: Updated May 21, 2020, 12:35:35 PM
- फ़ोटो
VAISHALI : हाजीपुर के राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में बुधवार को खुदखुशी करने वाले प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.
बता दें कि 30 साल का मृतक लसर थाना इलाके का रहने वाला था. वह 2 दिन पहले ही दिल्ली से बिहार लौटा था. जिसक बाद उसे हाजीपुर के क्वारेंटाइन सेंटर लाया गया था. जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसका बुधवार को ही उसका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था.
लेकिन इसी बीच उसने खुदकुशी कर ली. क्वारेंटाइन सेंटर मे खुदकुशी की खबर ने क्वारेंटाइन सेंटर की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया था. सुरक्षा के बाद भी वहां शख्स ने खुदकुशी कैसे कर ली. वहीं मृतक के भाई ने बताया कि वह कोरोना को लेकर काफी डरा हुआ था. हो सकता है इस वजह से ही उसने खुदकुशी कर ली.