ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

वैशाली: नशे में धुत युवकों की करतूत: लोगों को कार से कुचलने की कोशिश, महिलाओं के साथ की बदसलुकी

VAISHALI: वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे नशे में धुत कार सवार युवकों ने चाय पी रहे लोगों को कुचलने की कोशिश की। इस घटना से इलाके में अफरा

वैशाली: नशे में धुत युवकों की करतूत: लोगों को कार से कुचलने की कोशिश, महिलाओं के साथ की बदसलुकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे नशे में धुत कार सवार युवकों ने चाय पी रहे लोगों को कुचलने की कोशिश की। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। कार सवार तीनों युवक नशे की हालत में थे। लोगों के समझाने पर तीनों गाली-गलौज करने लगे और एक बार फिर लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश करने लगे।


सड़क पर खड़े लोगों से बार-बार गाली से बात कर रहे थे। इस दौरान महिलाओं के साथ भी बदसलुकी की गयी। युवक इतने नशे में थे कि जब लोगों ने जब इसका विरोध किया तब युवकों ने लोगों पर दो-दो बार गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। घटना की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। 


बताया जाता है कि तीनों युवक भगवानपुर के रहने वाले है। एक की पहचान मोहन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कुछ लोग भगवानपुर चौक के पास चाय नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान नशे में धुत तीनों युवक लोगों को गाली देने लगे। महिलाओं के साथ भी बदसलुकी करने लगे। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो हाथापाई पर उतर आए। युवक इतने नशे में थे कि ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। 


युवकों की इस करतूत से परेशान लोगों ने इसकी सूचना भगवानपुर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। दोनों युवक नशे में धुत्त थे जिन्हें लेकर पुलिस थाने गयी है। फिलहाल दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।