1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 22, 2019, 8:38:40 AM
- फ़ोटो
VAISHALI: वैशाली में एक बार फिर लोगों ने कानून तोड़ा है. हैवानियत की हद को पार करते हुए लोगों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. भीड़ के शक्ल में जमा हुए हैवानों ने महिला को नंगा करके बुरी तरह से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना सहदेई थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तोई गांव की है. इस घटना ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि लोगों में कानून का कोई खौफ नहीं हैं. सरकार और जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उम्मीद है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.