ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

जमीन विवाद में तलवार से काटकर 2 लोगों की हत्या, भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग

HAJIPUR: जमीन विवाद में एक शख्स ने तलवार से काटकर दो लोगों की हत्या कर दी. इससे नाराज लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया. आरोपी के घर और उसके गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

HAJIPUR:  जमीन विवाद में एक शख्स ने तलवार से काटकर दो लोगों की हत्या कर दी. इससे नाराज लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया. आरोपी के घर और उसके गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. यह घटना सराय थाना क्षेत्र के मरीचा चौक के पास की है. 

घटना के बाद गांव में तनाव

घटना की सूचना मिलने के बाद सराय थाने और भगवानपुर समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. भारी संख्या में यहां पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है. 

मौत से भड़के लोग

घटना के बारे में गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि मोहम्मदाबाद पंचायत के रिजवान का जावेद खां से विवाद चल रहा था. मंगलवार की देर शाम अचानक मामला बढ़ गया और आरोपी रिजवान खान ने तलवार से जावेद पर हमला कर दिया. इस दौरान बचाव करने आए लल्लू खां को भी तलवार से काट दिया. दोनों को ग्रामीण गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराए, लेकिन दोनों की मौत हो गई. इससे लोगों को गुस्सा भड़क गया और आरोपी के घर पर हमला कर दिया. 

टैग्स