ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

वैशाली में अपराधियों का तांडव, डिलीवरी बॉय को गोली मारकर बाइक लूटा

VAISHALI: वैशाली के नगर थाना अंतर्गत अदलबारी ओम साई कॉलोनी में बाइक सावर अपराधियों ने एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय को गोली मारकर मोटरसाइकिल लूट लिया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल

वैशाली में अपराधियों का तांडव, डिलीवरी बॉय को गोली मारकर बाइक लूटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के नगर थाना अंतर्गत अदलबारी ओम साई कॉलोनी में बाइक सावर अपराधियों ने एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय को गोली मारकर मोटरसाइकिल लूट लिया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 


डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक बिदुपुर थाना क्षेत्र के शिव शंकर शाह के पुत्र सुबोध कुमार बताया गया है। युवक को पैर में गोली मारी गई है। मिली जानकारी के अनुसार डिलीवरी बॉय हाजीपुर की तरफ से डिलीवरी करके अपने ऑफिस हथसर गंज लौट रहा था इसी दौरान अब्दुल बारी में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटने के बाद युवक को गोली मार दी। युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। 


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंचे डायल 112 की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल युवक के ऑफिस स्टाफ ने बताया कि वह डिलीवरी करके ऑफिस लौट रहा था इसी दौरान ओम साइ कॉलोनी अदल बारी में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटने के बाद युवक को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। 


घटना के संबंध में सदर एडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि एक युवक को गोली मारकर जख्मी किया गया है।  गोली मारने के दौरान बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूट लिया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता