1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 31, 2019, 11:14:12 AM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी ख़बर वैशाली से है, जहां अपराधियों ने एक कारोबारी से 2 लाख रुपये लूट लिये. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कारोबारी को गोली मार दी. गंभीर हालत में कारोबारी को पटना के PMCH रेफर किया गया है. घटना राघोपुर के एकरसिया मठ की है. वहीं लूट और फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है.