ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

वैशाली की लड़की को अगवा कर 5 युवक ले गये दिल्ली, गैंगरेप के बाद मनचलों ने उसे घर पर छोड़ा

VAISHALI: 5 मनचलों ने एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के स्मरसपुर गांव की है। बताया जाता है कि 5 मनचले एक युवती को जबर

वैशाली की लड़की को अगवा कर 5 युवक ले गये दिल्ली, गैंगरेप के बाद मनचलों ने उसे घर पर छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: 5 मनचलों ने एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के स्मरसपुर गांव की है। बताया जाता है कि 5 मनचले एक युवती को जबरन उठाकर ले गये थे और बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने गांव स्मरसपुर से जन्दाहा बाजार जाने के लिये निकली थी तभी 5 मनचलों ने उसे जबरन उठा लिया और ट्रक पर बैठाकर युवती को दिल्ली ले गये जहां युवती को एक माह तक रखा और उसके साथ जबरदस्ती किया गया फिर उसे बिहार लाकर छोड़ दिया गया। 


पीड़िता के परिवार वालों ने महनार थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। लड़की के बरामद होने के बाद पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिये हाजीपुर सदर अस्पताल ले गयी। पांचों आरोपियों के खिलाफ महनार थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग

रिपोर्टर

विक्रमजीत

FirstBihar संवाददाता