ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Vaishali Crime News: दो गुर्गों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा

HAJIPUR: वैशाली की महनार थाना की पुलिस ने जिले के टॉप 20 बदमाशों की लिस्ट में शामिल शातिर बदमाश को उसके दो गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के क

Vaishali Crime News: दो गुर्गों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली की महनार थाना की पुलिस ने जिले के टॉप 20 बदमाशों की लिस्ट में शामिल शातिर बदमाश को उसके दो गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा और गोलियां बरामद की है।


वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि वैशाली जिला के टॉप-20 अपराधियों में शामिल और लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई कांडों में वांछित जयप्रकाश कुमार की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। उक्त गठित टीम के द्वारा जयप्रकाश कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। 


इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त जयप्रकाश कुमार अपने दोस्तों के साथ हसनपुर तीन मुहानी बांध के किनारे बैठे हुए है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु महनार थाना पुलिस द्वारा उक्त स्थल पर पहुंची, तभी पुलिस की गाड़ी को देख कर तीनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें धर दबेचा।


तलाशी के क्रम में जयप्रकाश कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और जय कुमार के पास से एक गोली बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि वह मेला में लूटपाट की योजना से वहां पहुंचे थे। महनार पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता