ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Vaishali Crime News: आलू-प्याज कारोबारी से दिनदहाड़े 2.83 लाख की लूट, आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

VAISHALI: आलू और प्याज के थोक कारोबारी को बदमाशों ने निशाना बनाया है। आधा दर्जन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 2 लाख 83 हजार रूपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लूट

Vaishali Crime News: आलू-प्याज कारोबारी से दिनदहाड़े 2.83 लाख की लूट, आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: आलू और प्याज के थोक कारोबारी को बदमाशों ने निशाना बनाया है। आधा दर्जन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 2 लाख 83 हजार रूपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लूट की वारदात से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


घटना महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ जंदाहा मुख्य मार्ग की है जहां ज्ञान ज्योति गुरुकुलम स्कूल के पास आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम  दिया। आलू-प्याज व्यवसायी सिंघाड़ा कदमचौक निवासी नगीना साह के बेटे संतोष साह को निशाना बनाया गया। संतोष  की बाइक को रुकवाकर तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 2 लाख 83 हजार रूपए लूट लिये और नहर के रास्ते महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग की ओर भाग खड़े हुए। 


पीड़ित व्यवसायी ने घटना की सूचना महुआ थानाध्यक्ष को दी जिसके बाद महुआ थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचीं एएसपी कुमारी शैलजा, महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित व्यवसायी संतोष साह परसौनिया सब्जी मंडी में आलू-प्याज के थोक कारोबारी है। इस घटना से व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता