Hindi News / news / वैशाली में क्राइम अनकंट्रोल, फाइनेंस कर्मी से 6 लाख की लूट

वैशाली में क्राइम अनकंट्रोल, फाइनेंस कर्मी से 6 लाख की लूट

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 04, 2019, 7:49:44 PM

वैशाली में क्राइम अनकंट्रोल, फाइनेंस कर्मी से 6 लाख की लूट

- फ़ोटो

VAISHALI : बिहार में बढ़ते क्राइम का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक फाइनेंस कर्मी से 6 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के सोनपुर थाना इलाके की है. जहां गाय बाजार में अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को अपना निशाना बनाया है. अपराधी 6 लाख रुपये फाइनेंस कर्मी से लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.