ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

वैशाली में वन कर्मी को मारी गोली, हालत नाजुक, दोस्त के घर होली खेलने आए आकाश पर DJ ने किया हमला

Vaishali: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पौरा गांव में बदमाशो ने वन विभाग के कर्मी को गोली मार दी है। घटना से

वैशाली में वन कर्मी को मारी गोली, हालत नाजुक, दोस्त के घर होली खेलने आए आकाश पर DJ ने किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Vaishali: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पौरा गांव में बदमाशो ने वन विभाग के कर्मी को गोली मार दी है। घटना से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने घायल वन विभाग के कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ घायल युवक को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि वन कर्मी होली खेलने अपने दोस्त के घर आया हुआ था। तभी अपराधी ने गोली मार दी। 


घायल वन विभाग का कर्मचारी आकाश कुमार के दोस्त ने बताया कि पौरा गांव निवासी बल्ली राय के बेटे सुजीत कुमार डीजे ने गोली मारी है। बताया जाता है कि पूर्व से विवाद दोंनो के बीच चल रहा था। इसी को लेकर पौरा गांव निवासी बल्ली राय के पुत्र सुजीत कुमार उर्फ डीजे ने वन विभाग के कर्मी अकाश कुमार से कहां सुनी हुई थी देखते ही देखते दोनों के बीच बात छिड़ गई और सुजीत कुमार डीजे में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।


इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सराय थाने के पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। इधर घायल वन विभाग के कर्मी के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता