1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 18, 2019, 12:50:24 PM
- फ़ोटो
DESK : केदारनाथ में जून 2013 में आई तबाही वाले हालात एक बार फिर से पैदा हो गए हैं। उत्तरकाशी में बादल फटने की वजह से भारी तबाही मची है। सबसे ज्यादा नुकसान आराकोट, माकुड़ी और टिकोची इलाकों में हुआ है। जल प्रलय के बीच नुकसान को लेकर अभी तक की खबर नहीं पहुंच पाई है। केदारनाथ घाटी में लगातार बारिश ने हालात बेकाबू कर दिए हैं। मंदाकिनी नदी में एक बार फिर से विकराल रूप धारण कर लिया है। मंदाकिनी में आई तेज पानी के बहाव में रामबाड़ा के इलाके तक भारी तबाही मचाई है। केदारनाथ जाने के रास्ते में पड़ने वाले कई पुल पुलिया को पानी के तेज बहाव ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। केदारनाथ हाईवे को भी नुकसान पहुंचा है। यात्रा पर गए कई श्रद्धालु फंसे हुए हैं। उत्तरकाशी प्रशासन के मुताबिक आपदा प्रबंधन की टीमें लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई हैं।