ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

उत्पाद विभाग की टीम ने एक शराबी को पकड़ा, गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर कर दिया हमला

ARWAL: बिहार के अरवल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोला और शराब कारोबारी को छुड़ाकर अपने साथ ले गये। गुस्साईं भीड़ ने इस दौरान

उत्पाद विभाग की टीम ने एक शराबी को पकड़ा, गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर कर दिया हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: बिहार के अरवल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोला और शराब कारोबारी को छुड़ाकर अपने साथ ले गये। गुस्साईं भीड़ ने इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गये। लोगों के हमले के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। 


इस हमले में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के तेलपा बाजार की है जहां उत्पाद विभाग की छापेमारी से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारे लग गयी। जाम में फंसे आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। 


अरवल जिले के शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के तेलपा बाजार में असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें उत्पाद विभाग का एक सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अरवल और जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम संयुक्त छापेमारी अभियान चला रही थी। इस दौरान अरवल के तेलपा बाजार में दोनों जिलों की पुलिस ब्रेथ एनेलाइजर से शराब पीने वालों की जांच कर रही थी। 


तभी शराब के नशे में आ रहे एक व्यक्ति की भी जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे उत्पाद विभाग के सिपाहियों ने धर दबोचा। जिससे बाजार के दुकानदार आक्रोशित हो गए और उत्पाद विभाग की गाड़ियों पर हमला कर दिया और पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाकर वे अपने साथ ले गये। असामाजिक तत्वों के हमले से उत्पाद विभाग की 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी है। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। जहानाबाद उत्पाद विभाग की टीम की गाड़ी थी। हमले में सिपाही अनिल कुमार घायल हो गया है फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


इधर उत्पाद विभाग की छापेमारी के बाद तेलपा बाजार के दुकानदारों और ग्रामीणों के द्वारा विरोध में सड़क जाम कर दिया गया। ग्रामीण उत्पाद विभाग के जांच अभियान से नाराज थे। जाम की वजह से बेलखारा देवकुंड पथ पर वाहनों की कतार लग गई जाम की सूचना मिलने के बाद शहर तेलपा ओपी अध्यक्ष फूलचंद यादव मौके पर पहुंचे तब ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया गया।