ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी है इसके बावजूद अवैध धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। अब तो कैमिकल युक्त ताड़ी बेचने का काम कर रहे है। शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहु

उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी है इसके बावजूद अवैध धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। अब तो कैमिकल युक्त ताड़ी बेचने का काम कर रहे है। शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर अवैध धंधेबाजों ने हमला बोल दिया। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों को चोटे आई है। पुलिस ने मौके से केमिकल युक्त ताड़ी जब्त किया है। 


अवैध धंधेबाजों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर बरामद केमिकल युक्त ताड़ी को नष्ट किया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा वार्ड 12 की है। बताया जाता है कि उत्पाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राजौरा वार्ड नंबर 12 में शराब और केमिकल युक्त ताड़ी बेची जा रही है।


 इसी सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी खुशबू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी करने पहुंची। जहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। लोग पुलिस पर पथराव करने लगे। इस घटना में कई पुलिस वाले घायल हो गये। बाद में काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और फिर से छापेमारी अभियान चलाया और घरों में रखे ताड़ी को नष्ट किया गया।


बता दें कि पुलिस झोपड़ीनुमा घर को तोड़कर घर के अंदर गैलन में केमिकल युक्त ताड़ी को बरामद किया और फिर उसे नष्ट किया गया। झोपड़ीनुमा घर को भी तोड़ दिया गया। करीब 1 घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच हंगामा होता रहा लेकिन काफी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने के बाद जब पुलिस ने कार्रवाई की और केमिकल युक्त ताड़ी को नष्ट किया तब हंगामा शांत हुआ। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। जिन घरों से केमिकल युक्त ताड़ी बरामद की गयी है उन घर के मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता