ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

UPSC का इंटरव्यू कैंसल, कोरोना वायरस के कारण लिया गया फैसला

PATNA : कोरोना वायरस के कारण भारत में हड़कंप मच गया है. लगातार कोरोना के पॉजिटिव केस कई प्रदेशों से सामने आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां सरकार ने ए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के कारण भारत में हड़कंप मच गया है. लगातार कोरोना के पॉजिटिव केस कई प्रदेशों से सामने आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. UPSC ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए  23 मार्च से 3 अप्रैल तक होने वाले सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए इंटरव्यू स्थगित कर दिया है. 


संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी गई है. नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि इंटरव्यू की नई तारीखों के बारे में भी जल्द ही बताया जायेगा. सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए इंटरव्यू 17 फरवरी, 2020 से शुरू हुए थे. UPSC के मेंस परीक्षा में कुल 2304 म्मीदवारों सफल हुए थे, जो अब इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं. 


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जेईई, एसएससी समेत कई भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. बिहार में डीएलएड की परीक्षा को भी कैंसल कर दिया गया है. सूबे के सभी स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को भी बंद कर दिया गया है. भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.  स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अभी कुल दो सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आये हैं.



टैग्स