ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

UPSC परीक्षा 2023 में अररिया के मनीष शर्मा ने लहराया परचम : पूरे देश में हासिल किया 307वां रैंक

PATNA : UPSC परीक्षा 2023 में अररिया के फारबिसगंज के रहने वाले मनीष शर्मा ने अपना परचम लहरा दिया है। मनीष शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में 307वां रैंक हासिल किया है। मनीष ने सैनिक

UPSC परीक्षा 2023 में अररिया के मनीष शर्मा ने लहराया परचम : पूरे देश में हासिल किया 307वां रैंक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : UPSC परीक्षा 2023 में अररिया के फारबिसगंज के रहने वाले मनीष शर्मा ने अपना परचम लहरा दिया है। मनीष शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में 307वां रैंक हासिल किया है। मनीष ने सैनिक स्कूल, तिलैया से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है और IIT गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में B.Tech किया है।


सिविल सेवा परीक्षा देने से पहले मनीष ने माइक्रोसॉफ्ट में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में भी काम किया है। सरकार की नीतियों को लागू करने और नीति निर्माण में योगदान देने के माध्यम से बदलाव लाने के अवसर ने मनीष शर्मा को सिविल सेवाओं की ओर आकर्षित किया।


मनीष शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए ईश्वर, अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को धन्यवाद दिया है। जिन्होंने तैयारी के दौरान कठिन समय में  लगातार उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित किया है। मनीष ने कहा है कि तैयारी के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि एक सिविल सेवक के रूप में उनसे की गई उम्मीदों को पूरा करने और देश की सेवा करने में सक्षम हो पाएंगे।

टैग्स