Hindi News / news / उपेन्द्र कुशवाहा के दौरे से बदला चुनावी मूड, अब पिछड़े तबके के वोटर्स...

उपेन्द्र कुशवाहा के दौरे से बदला चुनावी मूड, अब पिछड़े तबके के वोटर्स पर भी रणविजय की नजर

1st Bihar Published by: Updated Oct 17, 2020, 5:47:13 PM

उपेन्द्र कुशवाहा के दौरे से बदला चुनावी मूड, अब पिछड़े तबके के वोटर्स पर भी रणविजय की नजर

- फ़ोटो

AURANGABAD : महागठबंधन और एनडीए से अलग जाकर बीएसपी के साथ गठबंधन बनाने वाले उपेन्द्र कुशवाहा लगातार अपने उम्मीदवारों के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी उपेन्द्र  कुशवाहा ने शुक्रवार को गोह विधानसभा में कई जनसभाओं को संबोधित किया था. कुशवाहा के इस दौरे के बाद अब गोह का चुनावी मूड बदलता दिख रहा है.


गोह विधानसभा से रालोसपा ने पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है. जेडीयू छोड़कर रणविजय ने कुशवाहा का दामन थामा और अब वह बीजेपी के मौजूदा विधायक मनोज शर्मा के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं. 


डॉ. रणविजय की पकड़ समाज के ऊपरी तबके में पहले से मजबूत है और अब कुशवाहा के दौरे से पिछड़े वर्ग का भी झुकाव उनके साथ आ रहा है. जनता के चुनावी मूड में अगर यह बदलाव हुआ तो बीजेपी के लिए इस सीट पर बड़ी मुश्किल होने वाली है.