ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर अनशन पर बैठे उपेंद्र कुशवाहा, महागठबंधन का मिला साथ

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर पटना के मिलर स्कूल में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. <s

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर पटना के मिलर स्कूल में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. 


उपेंद्र कुशवाहा के साथ जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी, आरजेडी के विधायक रामानुज, सीपीआई नेता सचिव सतनारायण सहित कई नेता पटना के मिलर स्कूल मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में रालोसपा कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं.

अनशन पर बैठे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में आज शिक्षा की स्थिती किसी से छुपी नहीं है. जब हम केंद्र में मंत्री थे, तब मैंने शिक्षा में सुधार के लिए सदन में भी आवाज उठाई थी और हमेशा उठाते रहेंगे. 

उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के रवैये के कारण प्रदेश में शिक्षा की स्थिति दयनीय हो गई है. प्रदेश में 47 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें से 20 का संचालन किराए की बिल्डिंग में हो रहा है. केंद्र में मंत्री रहते उन्होंने बिहार में केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्ताव मांगे थे, तब 2018 में नवादा और औरंगाबाद के देवकुंड में केवी खोलने की अनुमति दी गई, लेकिन बिहार सरकार की उदासनीता के कारण आज दोनों स्थान विद्यालय नहीं खुल सका.

अनशन पर बैठे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश बिहार में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन देंगे, तभी वे यहां से जाएंगे.  


रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता