ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

तस्करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे शराब माफिया, सफाई टैंक में UP से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

BETTIAH: दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप बिहार तक पहुंचाने के लिए बड़े शराब माफिया नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां शराब तस्करी का

तस्करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे शराब माफिया, सफाई टैंक में UP से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप बिहार तक पहुंचाने के लिए बड़े शराब माफिया नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां शराब तस्करी का नया तरीका देखने को मिला है। यहां शराब तस्कर यूपी से शराब की बड़ी खेप को शौचालय सफाई टैंक में भरकर बिहार पहुंचे थे हालांकि पुलिस ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।


दरअसल, बेतिया एसपी को गुप्त सूचना मिली कि उत्तरप्रदेश से ट्रैक्टर के साथ लगे शौचालय सफाई टैंक में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप आने वाली है। उक्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर में लगे शौचालय सफाई टैंक में लोड शराब की खेप के साथ दो तस्करों को धर दबोचा।


शौचालय सफाई टैंक की तलाशी के दौरान कुल 1434.96 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। साथ ही एक बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में श्रीनगर थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बब्लू कुमार यादव और प्रमोद यादव के रूप में हुई है, जो बेतिया के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता

तस्करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे शराब माफिया, सफाई टैं… | FirstBihar